जब भी हम बर्फीले रेगिस्तान के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में तुरंत कश्मीर, मनाली, गुलमर्ग आदि चित्रित हो जाता है,लेकिन दक्षिण भारत में भी ऐसी एक जगह है जहां बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि यहां बर्फबारी कश्मीर या मनाली की तरह पूरी सर्दी नहीं देखी जा सकती है। लेकिन अगर आप भाग्यशाली हैं तो आप बर्फ देख सकते हैं। हरमुख चोटी की खूबसूरत व रोमांचक ट्रेक! लांबासिंगी हिल्स या लममसीली हिल्स को आंध्र प्रदेश के ‘कश्मीर’ के रूप में जाना जाता है। यह समुद्र के स्तर से 1000 मीटर की ऊंचाई पर, विशाखापटनम से 100 किलोमीटर दूर स्थित आंध्रप्रदेश तपल्ली मंडल में एक छोटा-सा गांव है। यह दक्षिण भारत में एकमात्र स्थान है जहां सर्दी के दौरान बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया जा सकता है। कश्मीर का मनमोहक, मानसबल झील! पहाड़ियों से घिरा हुआ घने जंगलों के साथ यह गांव पर्यटकों के बाहें खोलकर स्वागत करने को तैयार है। आंध्र प्रदेश का कश्मीर लांबासिंगी विचित्र घाटियों और द्रुतशीतन तापमान के साथ, दक्षिणी क्षेत्र में एकमात्र स्थान है, जो हिमपात के लिए जाना जाता है। विशाखापट्टनम के चिंतपल्ली शहर में यह मिस्टी हिल स्टेशन ‘आंध्र प्रदेश का कश्मीर’ के रूप में जाना जाता है। लांबासिंगी का एक और नाम कोररा बेआलु है, जिसका अर्थ है यदि कोई रात में खुले में रहता है, तो सुबह तक वे एक छड़ी की तरह स्थिर हो जाएंगे! (नवंबर से जनवरी तक), लम्बेसी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के बराबर हो जाता है, साथ ही हिमपात भी होता रहता है। कोठापल्ली झरना बेहद ही खूबसूरत और मनोरम नजारे प्रदान करता है, साथ ही जगह की भौगोलिक विशेषतायों को भी। लांबासिंगी से करीबन 27 किमी दूर स्थित कोठापल्ली झरना पहाड़ों से झरता है। यहां पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। जो मजा खुले आसमान के नीचे आग के गोले के समीप दोस्तों के साथ बैठने का वो मजा दुनिया की किसी चीज में नहीं है। यकीनन आप भी इस बात से इत्तफाक रखते होंगे। थजंगी जलाशय लांबासिंगी से 6 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा जलाशय है। यह एक बेहद ही मनोरम जगह है। यहां का खूबसूरत बैकग्राउंड आपको फोटोग्राफर बनने पर मजबूर कर देगा।