गुवाहाटी: आज शुक्रवार को मंत्री श्रीमती नंदिता गार्लोसा और आईटीएफ.सी (पुरातत्व) विभाग असम सरकार ने राष्ट्र की नारी शक्ति के उत्सव के रूप में गु्रप केंद्र केरिपुबल गुवाहाटी से 'महिला मोटर साइकिल रैली-2023Ó को हरी झंडी दिखा कर नलबाड़ी के लिए रवाना किया। उल्लेखनीय है कि देश के तीन स्थानों श्रीनगर, शिलांग व कन्याकुमारी से सीआरपीएफ की महिला मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो लगभग 10,000 किमी की दूरी तय कर गुजरात के एकता नगर में प्रतिष्ठित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर संपन्न होगी। शिलांग से 05/10/2023 से आरंभ हुई यह रैली प. बंगाल, बिहार, यूपी, हरियाणा और दिल्ली होते हुए गुजरात तक जाएगी। इस टीम में केरिपुबल की 25 महिलाएं एवं उतनी ही संख्या में को-राईडर सम्मिलित हैं।

केरिपुबल की महिला बाइकर्स देश के 15 राज्यों और 02 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेंगी। इस रैली के दौरान महिला बाइकर्स किशोर लड़कियां और लड़कों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एनसीसी के कैडटों से मिलेंगी एवं महिला सशक्तिकरण व 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ विषयों पर चर्चा करेंगी।  मंत्री महोदया ने सभी महिला बाइकर्स को अपनी ओर से और उपस्थित दर्शकों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री महोदया ने सीआरपीएफ द्वारा देश में महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करने की एक लंबी और गौरवशाली परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने 84 वर्षों का गौरवशाली लंबा सफर तय किया है। केरिपुबल देश में कानून व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने एवं संविधान की सर्वोच्चता को कायम रखने के लिए केरिपु बल का महत्वपूर्ण योगदान है। सीआरपीएफ महिला बाईक रैली (टीम-2) के सफल एवं भव्यतापूर्ण आगमन एवं प्रस्थान कार्यक्रम में 05/10/2023 व 06/10/2023 दोनों दिनों में महिला एवं बाल कल्याण विभाग, असम सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर केजे हिलेरी, आईएएस, सचिव, असम सरकार, खेल व युवा कल्याण विभाग, प्रदीप तिमुंग, निदेशक, खेल विभाग, बिनोद कुमार सिंह, भापुसे, अपर महानिदेशक, पूर्वोत्तर अंचल, गुवाहाटी, अमियारंजन सरकार, महानिरीक्षक (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल गुवाहाटी,अरूणेन्द्र प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक, पूर्वोत्तर अंचल,  मानस रंजन, उप-महानिरीक्षक, अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक, रेंज गुवाहाटी, श्रीमती रूबी शर्मा, राज्य मिशन संयोजक, नारी सशक्तिकरण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, असम सरकार, संतोष कुतुम, जिला कल्याण अधिकारी कामरूप(मैट्रो) और बल के बहादुर अधिकारी एवम जवान उपस्थित रहे।