बरपेटा रोड : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बरपेटा रोड के सत्र 2021-23 की साधारण सभा का दिनांक 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे तेरापंथ भवन में आयोजन किया गया। साधारण सभा का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। अध्यक्ष शशि बोथरा ने स्वागत भाषण में सभी बहनों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री मधु सेठिया ने कुशल संयोजन करते हुए सभी पदाधिकारी बहनों को मंचासीन करवाया और सचिव प्रतिवेदन देते हुए गत वर्ष में हुए सभी कार्यों की झलकियां प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।

कोषाध्यक्ष संतोष दूधोरिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सरोज देवी बोथरा ने संविधान की जानकारी दी। सम्मान सत्र के अंतर्गत मंडल की सभी कार्यसमिति बहने, संरक्षक, परामर्शिका का व सभी पदाधिकारी बहनों का सम्मान मोमेंटो द्वारा किया गया। इस सत्र की सभापति सायर देवी मालू ने मानव प्रक्रिया के साथ सर्वसम्मति से ममता बैंगानी को सत्र 2023-25 के लिए अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। सभी ने ओम अर्हम से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी के सहयोग की मंगल कामना की। इसकी जानकारी देते हुए मंत्री मधु सेठिया ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मंत्री पद के लिए विनु श्यामसुखा के नाम की घोषणा की। सदन ओम अर्हम से गुंजायमान हुआ। 45 बहनों की अच्छी उपस्थिति में संघगान के साथ सभा का समापन किया गया।