सावन का महीना जहां मनभावन होता है और खूबसूरती चारों ओर नजर आती है। वहीं सावन के महीने में पेड़-पौधे लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है। धार्मिक दृष्टि से भी पेड़-पौधे लगाना शुभ माना जाता है। वहीं वास्तु की दृष्टि से से भी सावन के महीने में कुछ पौधे लगाना शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं सावन में कौन से पौधे लगाने चाहिए। शमी का पौधा : शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। सावन के महीने में शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

बेल का पौधा : भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में इस पौधे को लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।बेलपत्र के पौधे की छांव में शिवलिंग को स्थापित करके रोजाना जलाभिषेक करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृृपा भी उस घर पर बनी रहती है। 

केले का पेड़ : सावन में इस बार केले का पेड़ लगाना भी शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। सावन में इस बार अधिकमास होने की वजह से भगवान विष्णु की पूजा करना भी बेहद शुभफलदाई माना जा रहा है। केले का पेड़ भगवान विष्णु को सबसे प्रिय होता है। इसलिए सावन के महीने में केले का पेड़ भी लगाना शुभ माना जाता है।

आंकड़े का पौधा : भगवान शिव को आंकड़े का फूल बहुत प्रिय होता है। यह बैंगनी और सफेद रंग के होते हैं। सावन में इस पेड़ को घर में लगा सकते हैं। इस पौधे में भगवान शिव का वास माना जाता है।

तुलसी का पौधा : सावन में तुलसी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन की आवक बढ़ती है। तुलसी के पौधे को लगाने से आपके घर में धन वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।