कोलकाता : माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने मंगलवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होने से बंगाल की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा और राज्य में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई और तेज की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि समाजवादी पार्टी और बीजू जनता दल जैसे दलों के साथ तीसरा मोर्चा बनाने के उनके पुराने प्रयास सफल नहीं हुए थे।