बदलती लाइफस्टाइल के कारण अधूरी नींद और अस्वस्थ खानपान लोगों की आदत बन चुका है। इसका असर त्वचा के साथ आंखों पर भी देखने को मिलता है। सही पोषण और देखभाल ना मिलने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे, आंखों की सूजन और आंखों में सूखापन जैसी समस्याएं होती रहती हैं। इसके लिए कई लोग आई मास्क, आई पैक जैसी चीजें इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खों और विज्ञापनों में आने वाली चीजों पर भरोसा करके आंखों के लिए कुछ भी इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जो आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जानिए, उन चीजों के बारे में जिन्हें आंखों के नीचे लगाना काफी नुकसानदायक हो सकता है।
स्ट्रांग एक्सफोलिएंट : आजकल लोग घरेलू नुस्खो का इस्तेमाल आंखों के लिए भी करते हैं। कुछ लोगों के मुताबिक आंखों के काले घेरो को स्क्रब के जरिए हटाया जा सकता है। आंखों के नीचे हार्ड एक्सफोलिएंट जैसे कि चीनी, ओट्स या बेसन का इस्तेमाल करना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण आंखों के छिलने, चोट लगने, खुजली और जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दालचीनी : अक्सर लोग एक्ने कम करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसे आंखों के नीचे अप्लाई करना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। दालचीनी एक खड़ा मसाला है, जिसका इस्तेमाल आंखों में जलन, खुलजी और रेडनेस का कारण बन सकता है। इसलिए घरेलू नुस्खो में दालचीनी का इस्तेमाल कभी भी आंखों के लिए नहीं करें।
एसेंशियल ऑयल : हमारी आंखों के नीचे का हिस्सा बहुत सेंसिटिव होता है, ऐसे में किसी भी ज्यादा रिएक्टिव चीज का इस्तेमाल करना आंखों को नुकसान कर सकता है। एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल त्वचा को हाइड्रेट करने और डार्क स्पॉट्स से राहत पाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर इसे आंखों के लिए अप्लाई किया जाए, तो इससे जलन या इरिटेशन हो सकती है।
खुशबू वाली चीजें : खुशबू वाली चीजों मे ज्यादा केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों को नुकसान कर सकती हैं। हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं, जिससे कोई भी केमिकल्स प्रोडक्ट आंखों को नुकसान के सकता है।
रेटिनोइड्स : रेटिनोइड्स का इस्तेमाल झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने के लिए किया जाता है। लेकिन इन्हें आंखों के रिंकल के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आंखों के नीचे रेटिनोइड्स लगाने से आंखों में इरीटेशन पैदा कर सकता है।
अगर आप आंखों के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करके देख ले। साथ ही अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, तो किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।