लंदन : ब्रटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्वीकार किया है किउनके देश में नस्लवाद बढ़ रहा है और उन्होंने भी अपने बचपन से इसे झेला है। दरअसल ऋषि सुनक इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के तहत खेले जा रहे टेस्ट मैच को देखने लॉर्ड्स पहुंचे थे। इस दौरान बीबीसी के साथ बातचीत में उनसे नस्लवाद को लेकर सवाल किया गया। पत्रकार ने एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा किरिपोर्ट में बताया गया है किब्रिटिश क्रिकेट में नस्लवाद, लिंगवाद, अभिजात्यवाद हर स्तर पर गहराई तक फैला हुआ है।
इसके लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने माफी भी मांगी थी। इसके जवाब में सुनक ने कहा किमैंने क्रिकेट में तो इसका अनुभव नहीं किया है लेकिन हां बड़े होते हुए मैंने इसका अनुभव किया है। मैं एक ऐसे क्षेत्र में हूं, जहां मुझे रोजाना, हर घंटे या कहें किमिनट दर मिनट आलोचना झेलनी पड़ती है लेकिन नस्लवाद एक ऐसी चीज हैं जो आपको दुखी करती है। सुनक ने कहा किरिपोर्ट काफी दुखी करने वाली है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए झटके से कम नहीं है।
सुनक ने कहा किमैं इस बात को लेकर राहत महसूस करता हूं किजिन चीजों का मैंने सामना किया, उनका मेरे बच्चों को सामना नहीं करना पड़ेगा। सुनक का जन्म हैंपशायर के साउथैंप्टन में हुआ था। सुनक ने बताया किहैंपशायर काउंटी के क्रिकेट मैच देखते हुए वह क्रिकेट के शौकीन बने।