धुबड़ीः दो दिवसीय व्यस्ततम कार्यसुची के बीच मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने आज सुबह योगाभ्यास के पश्चात धुबड़ी आवर्त भवन परिसर में एक पौधे का भी रोपण किया। साथ ही एक तरह से पौधों के रोपण के जरिए प्रकृृति के संरक्षण का भी संदेश दिया। इसके साथ ही पौधारोपण को एक मिशन के रूप में लेकर निरंतर प्रकृति की सेवा में जुड़े धुबड़ी के समाजकर्मी सुचिब्रत सिन्हा चौधरी का भी उत्साह बढ़ाया। इस संबंध में सुचिब्रत ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधों का रोपण मेरे लिए दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है।
खराब मौसम व बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री ने बड़े ही उत्साह के साथ आवर्त भवन के परिसर में रुद्राक्ष का एक पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण की इस कार्यसुची में धुबड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष डॉ. देवमय सान्याल का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला उपायुक्त भी उपस्थित थे।