स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी दैनिक रूप से ऐसे आहार का सेवन करें, जिससे हमारे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। क्या किसी एक चीज के सेवन से अनेक लाभ प्राप्त करना संभव है? आहार विशेषज्ञ कहते हैं- हां, कई ऐसी चीजें हैं जिनसे शरीर को एक-दो नहीं और भी कई लाभ हो सकते हैं। पालक ऐसा ही एक साग है, जिसको अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है। आयरन की पूर्ति के साथ आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती देने, शरीर में खून की कमी को रोकने से लेकर कई आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए इसका सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट का सबसे आसान स्रोत : पालक में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और बायोएक्टिव्स आपके शरीर को हार्मोन जारी करने के लिए प्रेरित करते हैं जो आपको पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद करती है, जिससे आपके अधिक खाने की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करते हैं और मेटाबॉलिज्म और सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर, हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल का जोखिम कम हो सकता है।
एनीमिया का जोखिम होगा कम : एनीमिया यानी शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होना है। पालक आयरन का शाकाहारी स्रोत है, यह खनिज लाल रक्त कोशिकाओं को आपके शरीर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीजन लाने में मदद करने के लिए आवश्यकता होती है। जब आपके शरीर में आयरन बहुत कम हो जाता है, तो इस कारण से एनीमिया हो सकती है। यह स्थिति आपको कमजोरी महसूस कराने, चक्कर और सांस लेने में कठिनाई का कारण बन सकती है।
इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूती : पालक में विटामिन-ई और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और खनिज होते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक हैं। यह आपको बीमारी पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखता है। इम्युनिटी मजबूत होने से रोगों से लडऩे की क्षमता बेहतर होती है और आप संक्रामक रोगों के शिकार होने पर कम बीमार होते हैं।