जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनी गई सरकारों को विधायकों की खरीद-फरोख्त के माध्यम से गिराने की परंपरा को देश के लिए चिंताजनक बताते हुए शनिवार को जनप्रतिनिधियों से दल-बदल ना करने का आह्वान किया। गहलोत मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को अपने निवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि वर्तमान समय में खरीद-फरोख्त के माध्यम से चुनी गई सरकारों को गिराने की गलत परंपरा बन चुकी है। यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि वे किसी भी कीमत पर दल बदल ना करें और अपनी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण बनाये रखें।
चुनी हुई सरकारों को विधायकों की खरीद-फरोख्त से गिराने की परंपरा चिंताजनक : गहलोत