कोकराझाड़: जिले में तैनात केरिपुब की 129वीं वाहिनी ने वाहिनी परिसर में कल विश्व पर्यावरण दिवस एवं 9वें विश्व योग दिवस की शृंखला के तहत मनमदन कृष्णन, कमांडेंट 129 बटालियन के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम कमांडेंट ने वाहिनी परिसर में सुबह उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ योगाभ्यास किया। तदुपरांत योग के संबंध में अवगत कराया। इसके बाद बटालियन परिसर में सेहतमंद खाना बनाने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बटालियन परिसर में उपस्थित सभी कुकों को अवगत कराया गया कि हमारे शरीर के लिए ऐसे भोजन की आवश्यकता है जिसमें प्रोटीन, वसा, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट तथा अनेक पोषक तत्व पूरी तरह से मिल सके वही हेल्दी फूड हैं। इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि भोजन बनाते समय उसमें मसाले का कम-से-कम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि खाने में मसाले का इस्तेमाल करने से केवल भोजन स्वादिष्ट लगता है, लेकिन मसालेदार खाना खाने से शरीर को अत्यधिक परेशानियों (शरीर का मोटा होना, खाने का सही प्रकार से नहीं पचना, लिवर एवं किडनी संबंधित बीमारियों) का सामना करना पड़ता है, इसलिए अत्यधिक मसालेदार खाने से हमें बचना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त अनिल कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार धाकड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओजी), रवि मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी, सौरभ कुमार, उप कमांडेंट, गिरीश कुमार, सहायक कमांडेंट एवं 129 बटालियन के बहादुर जवान उपस्थित थे।
केरिपुब का पर्यावरण व योग दिवस पर कार्यक्रम