गुवाहाटी : मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा का शपथ ग्रहण समारोह माहेश्वरी भवन में अध्यक्ष विनोद लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विनोद लोहिया, सचिव दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पीयूष बिरमीवाल, संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिकरीया, पवन जाजोदिया, कार्यक्रम संयोजक अनुज चौधरी व कार्यक्रम संचालक अखिलेश मूंदड़ा उपस्थित थे। विनोद लोहिया ने अपने अध्यक्षीय संबोधन के पश्चात अपने कार्यकाल के श्रेष्ठ सदस्यों को अध्यक्षीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर पवन जाजोदिया के संपादन में प्रकाशित कामरूप दर्पण के नए अंक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय अधिवेशन के स्वागताध्यक्ष संपत मिश्र ने स्वागत समिति के सदस्यों को प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में चुनाव अधिकारी निरंजन सिकरीया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश गुप्ता को चुनाव प्रमाण पत्र प्रदान कर अध्यक्ष का आसन प्रदान किया। श्री गुप्ता को प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने पद की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी सदस्यों में उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, संतोष जैन और राजेश अग्रवाल, सचिव संजय खेतान, सह सचिव संजय घिडिय़ा और विनोद शर्मा तथा कोषाध्यक्ष उमाशंकर गट्टाणी को के आर चौधरी ने शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों को पूर्व महामंत्री राजकुमार तिवाड़ी व उप समिति संयोजक को महिला शाखा अध्यक्ष कंचन केजरीवाल ने शपथ दिलाई।
32 नए सदस्यों में से उपस्थित सदस्यों को गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष सुशील गोयल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर अग्रवाल युवा परिषद, महेश योग समिति, कल्याण आश्रम, सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी शाखा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद लोहिया को विदाई अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रांतीय सलाहकार अरुण अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार जालान, कल्याण आश्रम के अध्यक्ष बाबूलाल श्रीमाल, महेश योग समिति के सह आचार्य मदन मोहन मल्ल और शंकर बिड़ला के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। सचिव संजय खेतान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।