पटना : बिहार में जातिगत गणना पर पटना हाईकोर्ट की रोक के बाद आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने आरक्षण विरोधी ताकतों पर तीखी टिप्पणी की है। तिवारी ने कहा कि हाईकोर्ट में जातीय गणना का विरोध करने वाला संगठन यूथ फॉर इक्विलिटी पिछड़ों के आरक्षण के खिलाफ है। बीजेपी इस स्टे से खुश है, वह मजबूरी में जातीय गणना का समर्थन कर रही है। उन्होंने उच्च न्यायपालिका में आरक्षण व्यवस्था लागू नहीं करने पर भी सवाल उठाए। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को जातिगत गणना पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया था।
आरक्षण के विरोधियों ने जातिगत गणना पर लगवाई रोक : तिवारी