सौंफ का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। अधिकांशत: इसका उपयोग खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। इसके अलावा सौंफ से शरबत बनता है साथ ही यह कई व्यंजनों में भी डाला जाता है। इतना ही नहीं, स्वस्थ रहने के लिए लोग सौंफ की चाय बनाकर भी पीते हैं।

आइए आपको सौंफ की चाय के होने वाले फायदे बताते हैं।

अच्छी नींद : हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक अच्छी नींद के लिए सौंफ की चाय बेहद फायदेमंद है। सोने से पहले सौंफ की चाय पीने से मेलाटोनिन के स्राव में मदद मिलती है, जिससे तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है और नींद सुकून भरी आती है। यदि आप प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेते हैं, तो इससे चयापचय भी बूस्ट होता है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। 

संक्रमण से लडऩे में मददगार : सौंफ की चाय एक रोगाणुरोधी और एंटीवायरल चाय है। सौंफ की चाय पीने से आपके शरीर को आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करने वाले रोगजनकों से लडऩे में मदद मिल सकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद : एक कप सौंफ की चाय पीने से आंखों की समस्या से बचाव हो सकता है। ये चाय शरीर में विटामिन ए को प्रेरित करके दृष्टि में सुधार कर सकती है। चूंकि, सौंफ में विटामिन ए और एंजाइम अधिक होता है, जिससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है। 

पोषक तत्वों का बैलेंस : सौंफ की चाय में प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, पोटैशियम, सोडियम आदि होते हैं। इसलिए गर्मी में ये हर्बल टी पीने से शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस बना रहता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे : सौंफ में नाइट्रेट्स, सोडियम, पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में कारगर होते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो सौंफ की चाय आपके लिए फायदेमंद है।

वजन कम करे : सौंफ में फ्लेवोनॉएड, पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।