गुवाहाटी : ब्रह्मपुत्र नद के जल स्तर में वृद्धि की जानकारी मिलते ही इनलैंड वाटर ट्रांंसपोर्ट (आईडब्ल्यूटी) ने महानगर में फेरी सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनलैंड वाटर ट्रांंसपोर्ट (आईडब्ल्यूटी) विभाग को जल स्तर में वृद्धि के जानकारी मिलते ही एक निर्देश जारी किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के बीच जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण फेरी सेवाओं को बंद कर कर दिया गया है।

वहीं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए फेरी के रैंप जल मग्न हो गया, जिसके चलते सभी फेरी को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। संभवत: शनिवार से यह सेवा फिर से शुरू हो सकती है। इनलैंड वाटर ट्रांंसपोर्ट (आईडब्ल्यूटी) ने ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए फेरी सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है।

फेरी सेवाओं को अचानक निलंबित करने के फैसले से दोनों तरफ के आवागमन करनेवाले यात्रियों में खलबली मच गई है। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले ब्रह्मपुत्र नदी के जल स्तर में वृद्धि के चलते में माजुली में फेरी सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद  विभाग के आदेशों के तहत माजुली में अपलामुख फेरी घाट पर फेरी सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार जल स्तर बढ़ने से तीन फेरी रैंप जलमग्न हो गए। जिसके चलते अपलामुख फेरी घाट और निमातीघाट के बीच सभी फेरी सेवाओं को निलंबित कर दिया गया।