नई दिल्लीः एयर इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह अपने वैश्विक नेटवर्क पर सभी उड़ानों में एक बार इस्तेमाल होने वाले (सिंगल यूज) प्लास्टिक के इस्तेमाल में करीब 80 प्रतिशत कटौती करेगा। एयर इंडिया ने यह घोषणा पृथ्वी दिवस से एक दिन पहले की गई है जो शनिवार (22 मई) को दुनिया भर में मनाया जाएगा।
टाटा समूह के नेतृत्व वाली विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया के निजीकरण के बाद से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी इन-हाउस विशेषज्ञों की एक टीम के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों से की गई है। कैटरिंग वेंडर्स और कई विक्रेताओं ने इसका समर्थन किया है। इसका उद्देश्य वातावरण पर सिंगल यूज प्लास्टिक का दुष्प्रभाव कम करने का है।