सासाराम : सासाराम केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे गुरुवार को सासाराम पहुंचे। यहां प्रेस वार्ता में उन्होंने रामनवमी के बाद हए हिंसा को राज्य सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि बिहाार में योगी मॉडल की जरूरत है। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने प्रेसवार्ता में कहा कि यूपी मॉडल की जरूरत पूरे देश में है। अपराधी भाग खड़े हो जाते हैं। बिहार में भी यूपी मॉडल की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश है।

वहां कानून का राज है। वहां अपराधियों को खदेड़ा जा रहा है। बिहार को बुलडोजर बाबा और यूपी मॉडल चाहिए, तभी यहां कानून का राज होगा। कहां सासाराम और बिहारसरीफ में जो दंगा हुआ वो प्रशासन की असफलता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते थे कि सासाराम में गृहमंत्री की सभा हो इसलिए यहां पर दंगा होने दिया गया। मुख्यमंत्री का प्रोग्राम था कि किसी हालत में अमित शाह का कार्यक्रम ना होने दे। इसके लिए षड्यंत्र किया गया। मुख्यमंत्री इसके लिए जिम्मेदार हैं।

कहां कि नीतीश कुमार ने जंगल राज को बिहार में फिर से ला दिया है। एक महिला पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है जनता खदेड़ कर रहेगी। कहां कि रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसा में यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को तुष्टीकरण की नीति के तहत गिरफ्तार जा रहा है। कहां कि मुख्यमंत्री मॉनिटरिंग कर रहे हैं और भाजपा के लोगों को बदले की भावना से गिरफ्तार किया जा रहा है।