नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, बुद्धिजीवी, लेखक और अंतराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रताप वैदिक का अंतिम संस्कार लोधी रोड शमशान भूमि, नई दिल्ली में पूरी श्रद्धा के साथ किया गया। देशभर से पहुंचे राजनेताओं, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों अधिकारियों, हिंदी प्रेमियों और अन्य गणमान्य लोगों ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
उल्लेखनीय है कि हृदय गति रूक जाने से 14 मार्च की सुबह उनका 78 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हषवर्धन, जगमोहन, केंद्रीय मंत्री रामदास अठवले, प्रहलाद पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय, विजय गोयल, सुशील मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल, जनार्दन द्विवेदी, नवीन जिंदल, मोहन प्रकाश व राजनेता केसी त्यागी आदि प्रमुख रूप से इस गमगीन माहौल में परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे।