आजकल बिजी लाइफ स्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने खुद के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। समय की कमी के कारण आजकल लोग ताजा खाना खाने की बजाय, खाने को रखकर या फिर दोबारा गर्म करके खाते हैं। वहीं कुछ लोग खाना बनाकर उसे फ्रिज में रख देते हैं और उसको बाद में गर्म करके खाते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसादायक हो सकता है।
हमेशा ताजे भोजन का करे सेवन : आपको बता दे की वैसे तो आपको हमेशा ताजा भोजन ही खाना चाहिए। लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन दोबारा गर्म करके बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
आलू से बनी चीजे : आजकल हर प्रकार के भोजन में आलू ज्यादातर हर सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है, कि आलू को कभी भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आलू को दोबारा गर्म करने के बाद हम खाते हैं तो इसमें बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
अंडा या अंडे से बनी चीजे : अंडे से बने पदार्थों को दोबारा गर्म करके भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे में नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है जो गर्म होने पर अधिक नाइट्रोजन पैदा करने लगती हैं। बता दें अगर आप अंडे को दोबारा गर्म करके खाते हैं तो आपके शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
चावल या उससे बनी चीजे : आजकल चावल हर घर में खाया जाता है। साथ ही चावल से कई चीजें भी बनाईं जाती है। लेकिन अगर आपकी आदत भी बासी चावलों को दाल में मिलाकर खाने की है,तो इसे आज ही खाना बंद कर दें।
चिकन : दोस्तों अगर आप भी बासी चिकन को दोबारा गर्म करके कहते है तो यह आपके लिए नुकसान दायक है। क्योकि चिकन को दुबारा गर्म करने पर इसका प्रोटीन खत्म हो जाता है और यह जहरीला रूप लेने लगता है। इसलिए चिकन को दोबारा गर्म करके बिलकुल भी न खाए।