गंगटोक : सिक्किम सरकार ने सिक्किमी नेपाली समुदाय पर शीर्ष अदालत की टिप्पणी में सुधार के लिए उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इसकी जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट ने 13 जनवरी को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सिक्किमी नेपाली समुदाय अप्रवासी हैं।

सिक्किम सरकार ने 13 जनवरी को सुनाए गए फैसले में कुछ टिप्पणियों के संबंध में सिक्किम के लोगों की शिकायतों और भावनाओं को उपयुक्त रूप से संबोधित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एक समीक्षा याचिका दायर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और देश के शीर्ष कानून अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए नई दिल्ली जा रहा हूं।