गुवाहाटी : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी के तत्वाधान में स्थानीय तेरापंथ धर्म स्थल में अध्यक्ष मंजू भंसाली की अध्यक्षता में कालू तत्व शतक प्रतियोगिता का आयोजन किया। मंत्री सुशीला मालू ने इस कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। बहनों के द्वारा पुरानी ढालों का संगान किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका मंजू मेहता एवं बिमलाा कोचर थी। जिन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से इस प्रतियोगिता को करवाया। बहनों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
जिसमें प्रथम स्थान स्वाति सुराणा एवं द्वितीय स्थान कांता बछावत एवं तृतीयस्थान पर डिंपल कोचर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। सह मंत्री ममता दूगड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री श्वेता सिंघी ने दी।