गुवाहाटी : मानव मिलन गुवाहाटी शाखा का स्थाई मासिक प्रकल्प आहार परियोजना का आठगांव गणेश मंदिर के पास लोकेश तरुण चौरड़िया के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें 500 से भी अधिक जरूरतमंद लोगों को सात्विक आहार वितरण किया गया।

इस कार्य में मानव मिलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष महेंद्र नाहर सचिव अमित खजांची के अलावा कमला सांखला, किरण खजांची, किरण लुणावत, सरोज चौरडिया, रोशन चौरड़िया,रितु चोरड़िया, सुरेंद्र चौरड़िया, पदम चौरड़िया, मूलचंद चौरडिया, राजीव चौरड़िया, सुशील सुराणा, अशोक चौरड़िया, अजय सांखला, तरुण सांखला, अनिल छाजेड़ ,मूलचंद लुणावत, मनोज कंकरिया, सुरेश मालू, हितेश ढाकलिया ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया।