डिजिटल डेस्क:आज सुबह नेपाल बॉर्डर (गोरखपुर) से RPG हमले के मुख्य शूटर दीपक रंगा को NIA ने गिरफ्तार किया, पिछले साल मई के महीने में मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए RPG हमले में रंगा मुख्य शूटर था। NIA ने बयान जारी करते हुए कहा कि दीपक रंगा कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा का करीबी सहयोगी है। NIA का यह भी कहना हैं कि दीपक रंगा रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले में शामिल होने के अलावा दीपक रंगा हिंसक हत्याओं सहित कई अन्य आतंकवादी और आपराधिक अपराधों में शामिल रहा है, और वह हरियाणा के झज्जर के सुराकपुर गांव का रहने वाला है, तथा कनाडा बेस्ड आतंकी ग्रुप लखबीर सिंह संधू, पाकिस्तान बेस्ड आतंकी ग्रुप हरविंदर सिंह संधू से ताल्लुक रखता है।
NIA ने 2020 में किया था मामला दर्ज
RPG अटौक के अलवा दीपक रंगा ने कई और आतंकी तथा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है,वह लांडा और रिंडा से लगातार आतंकी फंड जुटा रहा था। NIA ने 20 सितंबर 2022 को स्वत: संज्ञान लेते हुए रंगा के खिलाफ मामला दर्ज किया था और एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि रंगा विदेशों में स्थित आतंकी संगठन और सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के नेताओं और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहा था।
NIA ने कहा कि वह देश में लक्षित हत्याएं और हिंसक आपराधिक कृत्य करवाना चाहता था. वह नेटवर्क के माध्यम से सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद विस्फोटक, आईईडी आदि जैसे आतंकवादी हार्डवेयर की तस्करी में लगा हुआ था।
आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर के बुनियादी ढांचे को किया जाएगा खत्म
NIA ने कहा कि आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क के खिलाफ तीन आपराधिक मामलों के रजिस्ट्रेशन के बाद से एजेंसी ने UAPA के तहत नेटवर्क से जुड़े विभिन्न संगठित आपराधिक गिरोहों के 19 नेताओं/सदस्यों, 2 हथियार सप्लायर और 1 बड़े फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है और कनाडा बेस्ड आतंकी अर्श दल्ला को इसी साल 9 जनवरी 2023 को गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है।NIA ने कहा कि आने वाले समय में आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।