डिजिटल डेस्क: एक बार फिर ईडी के गिरफ्त में तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले,उन्हें क्राउडफंडिंग के कथित दुरुपयोग को लेकर 30 दिसंबर से गुजरात की जेल में बंद ईडी को धन की हेराफेरी के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उन्हें अहमदाबाद में पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया और,वह गुजरात पुलिस मामले में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
साकेत गोखले को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने पिछले साल दिल्ली से गिरफ्तार किया था और आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 467 (जालसाजी) के तहत आरोपों का सामना कर रहे है। क्राउडफंडिंग 'दुरुपयोग' मामले में तृणमूल नेता साकेत गोखले को अभी जमानत नहीं मिली हैं।