मूली का सेवन जितना सेहत के लिए उपयोगी है उतने ही इसके पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। औषधीय गुणों से भरपूर मूली के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी के साथ ही क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक मूली के पत्ते में 28 कैलोरी होती है जो बेहद कम है और फाइबर ज्यादा होता है।

विटामिन सी और बीटा कैरोटिन से भरपूर मूली का पत्ता पूरे दिन की बॉडी की जरूरत को पूरा करता है। मूली का पत्ता खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। विटामिन सी से भरपूर मूली का पत्ता खाने से कई बीमारी का उपचार होता है। 

वजन को कंट्रोल करता है : मूली पत्ते में कैलोरी बेहद कम होती है जिसका सेवन करने से वजन को आसानी से और तेजी से कंट्रोल किया जा सकत है। मूली के पत्ते खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और तेजी से वजन घटता है। पाचन दुरुस्त रहता है। फाइबर से भरपूर मूली के पत्तों का सेवन उसकी सब्जी बनाकर किया जाए तो पाचन दुरुस्त रहता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं मूली के पत्ते : डायबिटीज के मरीज मूली के पत्तों की सब्जी बनाकर उसका सेवन करें। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है।

आंखों की रोशनी दुरुस्त करते हैं मूली के पत्ते : हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक अगर आंखें कमजोर हैं तो मूली के पत्तों की सब्जी का सेवन करें। विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर मूली के पत्ते आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और आंखों को हेल्दी रखते हैं। सर्दी में आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो मूली के पत्तों की सब्जी का सेवन करें।