गुवाहाटी : अखिल गुवाहाटी छात्र संघ ने गुवाहाटी के उजानबाजार स्थित शहीद भवन में मंगलवार को रूपकोंवर ज्योतिप्रसाद आगरवाला की पूण्य तिथि में एक दिवसीय कार्यक्रम लेकर कलाकार दिवस मनाया। केंद्रीय रूप से मनाए गए इस कार्यक्रम में विशिष्ट चिकित्सक  तथा सांस्कृृतिक कर्मी डॉ. अंजनज्योति चौधरी ने रूपकोंवर की प्रतिकृृति में माल्यार्पण और दीपक प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आसू के उपाध्यक्ष विपुल राभा, अखिल गुवाहाटी छात्र संघ के अध्यक्ष अनवर हुसैन, प्रभारी महासचिव प्रांजल डेका, सलाहकार अलकेश नाथ सहित सघ के पदाधिकारीगण, शहीद तथा पीडित सहायता न्यास के सचिव माधव हजारिका, गुवाहाटी महानगर के विभिन्न विद्यालय-महाविद्यालयों के छात्र संघ के अधिकारीगण रूपकोंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर डॉ. अंजनज्योति चौधरी ने रूपकोंवर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। केंद्रीय कलाकार दिवस के सफल कार्यान्वयन के लिए अखिल गुवाहाटी छात्र संघ के अध्यक्ष अनवर हुसैन तथा प्रभारी महासचिव प्रांजल डेका ने सभी को धन्यवाद दिया।