गुवाहाटीः मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में नखराली बाईसा समूह द्वारा भांगागढ़ स्थित सेलिब्रेशन ग्रैंड में पूर्वांचल में पहली बार सामूहिक रूप से महिलाओं द्वारा राजस्थानी लोकगीत घूमर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर ओर राजस्थानी संस्कृृति की झलक ही दिखाई पड़ रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, मारवाड़ी युवा मंच की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा, कार्यक्रम के प्रायोजक माणकचंद ज्वेलर्स के विनोद सोनी, दिनेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला की सचिव अपराजिता डेका ने उपस्थित होकर इसकी सराहना की।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजस्थान की लोक कलाकार शहनाज का मटकी नृत्य रहा। कार्यक्रम में 500 से भी अधिक महिलाओं ने राजस्थानी परिधान पहनकर घूमर नृत्य में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अरविंद पारीक ने संचालन करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और प्रायोजकों  का राजस्थानी परंपरा के अनुसार सम्मान करवाया। संचालक महेद्र गोड के कुशल संचालन में सभी महिलाएं घूमर नृत्य करने लगी। इस अवसर पर 45 वर्ष से ऊपर उम्र की महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ परिधान और सर्वश्रेष्ठ नृत्य के लिए श्रीमती नखराली बाईसा एवं सर्वश्रेष्ठ घूमर नृत्य के लिए सुश्री नखराली बाईसा पुरस्कार भी प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी ड्रेस पुरस्कार के अलावा छोटे बच्चों में भी सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी परिधान का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में संतोष शर्मा, कंचन पोद्दार और समिता बरडिया ने अपना निर्णय दिया। राजस्थानी लोक गायिका शालिनी अधिकारी के लोकगीतों पर नॉनस्टॉप घूमर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नखराली बाईसा के मुख्य सलाहकार अमित पारीक, संपत मिश्र और अरविंद पारीक का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नखराली बाईसा कोर कमेटी के सदस्यों में अमराव बोथरा, खुशबू वर्मा, चंदा नाहटा, सोनाली बिडला, संतोष काबरा,सिया शर्मा, वर्षा पारीक, रंजना पारीक, मंजू लता शर्मा, मीना पोद्दार ,चंदा नाहटा और मधु राठी ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पार्षद प्रमोद स्वामी, गौैहाटी गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, रमेश पारीक, अजय पोद्दार, हरीश पारीक, राकेश पारीक,शिवजी पारीक के अलावा नामदेव समाज के कई सदस्य उपस्थित थे। पुष्प हिना प्राइवेट लिमिटेड ने 500 से भी अधिक महिलाओं को प्रसाधन सामग्री वितरित की।