गुवाहाटीः सुभद्रा आर्ट गैलरी भुवनेश्वर (ए यूनिट ऑफ सुभद्रा ट्रस्ट) की ओर से नगर के आमबाड़ी स्थित स्टेट आर्ट गैलरी में मोदी क्20 (एक पूर्वोत्तर की पहल) नामक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ गत कल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीडीडी मंत्री अशोक सिंहल ने किया। इस प्रदर्शनी में देश के करीब 40 युवा व ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर आधारित विभिन्न तरह के मनमोहक  व उम्दा 40  चित्रकारी उपलब्ध है। मंत्री ने प्रधानमंत्री की एक से बढ़कर एक चित्रकारी को ध्यान से निहारा और प्रधानमंत्री मोदी पर बेहतरीन कलाकारी करने वाले कलाकारों की प्रशंसा की। इस मौके पर सांस्कृृतिक विभाग की निदेशक मिनाक्षी नाथ दास, अतिरिक्त सचिव मोनीदीपा बरकटकी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुरज जैन के साथ उपस्थित थे। सुभद्रा आर्ट गैलरी भुवनेश्वर के चेयरमैन डॉ. सूर्य रथ का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नेता हैं। इस प्रदर्शनी में भारत के ओडिसा, त्रिपुरा, असम, मेघालय, दिल्ली एवं मुंबई के कलाकारों की बनाई चित्रकारी यहां उपलब्ध है।  इस मौके पर स्वागत कमेटी के चेयरमैन विश्वजीत देव,किशोर दिवेदी भी उपस्थित थे।