अगर आपसे बताया जाय कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां न सिर्फ इंसान बल्कि सारे जानवर भी अंधे हैं। यहां तक कि उनकी पैदा होने वाली पीढ़ी भी अंधी ही होती है तो आप इस बात को जानकर हैरान रह जाएंगे, कि कैसे पूरा का पूरा गांव और गांव में रहने वाले जानवर भी अंधे हैं। हालांकि यह एकदम सच है। इस गांव को अंधों का गांव के नाम से जाना जाता है। यह गांव है मैक्सिको में। बताया जाता है कि इसके पीछे एक गहरा रहस्य है। इस गांव का नाम टिल्टेपक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में जोपोटेक जनजाति के सारे लोग हैं। एक रहस्य यह भी है कि गांव में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तब वह बिल्कुल ठीक होता है, लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद उसकी आंखों की रोशनी भी चली जाती है। और वह भी सबकी तरह अंधा हो जाता है। गांव में रहने वाले लोग अपने अंधेपन के पीछे की वजह एक पेड़ को मानते हैं। गांव के लोगों का मानना है कि लावजुएला नामक एक शापित पेड़ को देखने के बाद यहां इंसानों से लेकर पशु-पक्षी तक सभी अंधे हो जाते हैं। हालांकि वैज्ञानिक इस तर्क से इत्तेफाक नहीं रखते। वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों के अंधेपन के पीछे कोई पेड़ वजह नहीं है, बल्कि एक खतरनाक और जहरीली मक्खी इसकी जिम्मेदार है। वैज्ञानिक कहते हैं कि इस खास किस्म की जहरीली मक्खी के काटने से ही लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती है। गांव के सभी लोग झोपड़ियों में रहते हैं. हालांकि माना जाता है कि कुछ लोगों की यहां आंखों की रोशनी ठीक है, जिस कारण ही बाकी के लोग यहां रह पाते हैं।
ऐसा अनोखा गांव जहां इंसान और सभी जानवर हैं अंधे
