साल का पहला गणेश चतुर्थी व्रत इस बार 10 जनवरी यानी माघ मास की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। शनिवार से माघमास लग रहा है। यह व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन प्रथम पूजनीय गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी 10 जनवरी को 12 बजे से शुरू हो रही है और 11 जनवरी को दोपहर 2.31 बजे दोपहर तक रहेगी। उदया तिथि के कारण यह पर्व 11 को मनाया जाना चाहिए, लेकिन सकट चौथ पर भगवान गणेश के साथ, चंद्रमा को भी अर्घ्य दिया जाता है। इसलिए शाम के समय चतुर्थी तिथि होना जरुरी है। इस दिन भद्रा भी लग रही है जो दोपहर 12 बजे से पहले समाप्त हो जाएगी।

पूजा मुहूर्त :पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त 12.29 रहेगा और, वहीं सर्वोत्तम मुहूर्त 12.29 से 1.47 दोपहर तक रहेगा। इस मुहूर्त में गणपति की पूजा बहुत फलदाई रहेगी। इस दिन संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान गणेश की कथा सुनी जाती है और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। इस बार चंद्रमा शाम को 8.41 बजे दिखेगा।