अगर आपके बेटे का नाम अ अक्षर से निकला है तो आप उसके लिए अगस्त्य नाम को चुन सकते हैं। अगस्त्य महाभारत काल में एक प्रसिद्ध और ज्ञानी ऋषि का नाम था। आप अपने पुत्र को अगस्त्य नाम दे सकते हैं। अर्जुन के पुत्र का नाम अभिमन्यु था और अभिमन्यु ने महाभारत के युद्ध में बहुत वीरता दिखाई थी। अभिमन्यु नाम का मतलब होता है आत्मसम्मान और उत्कट। इस वीर नाम को आप अपने बेटे को दे सकते हैं। यदि आप अपने बेबी बॉय के लिए ट्रेडिशनल नाम देख रहे हैं, तो अधिरथ नाम को चुन सकते हैं। अधिरथ नाम का मतलब होता है सारथी, अंग का राजकुमार जो सत्यकर्मा का पुत्र था और कर्ण का पालक पिता थे। भगवान कृष्ण के बड़े भाई का नाम बलराम था। ये नाम पौराणिक नामों और ट्रेडिशनल नामों की लिस्ट में आता है। दक्षिण भारत में आज भी इस तरह के नामों को बहुत पसंद किया जाता है। वीर और ज्ञानी एकलव्य की कहानी तो हम सभी ने अपने बचपन में सुनी ही है। गुरु द्रोण के महान छात्रों में एकलव्य का नाम भी जरूर आता है। आप अपने पुत्र को एकलव्य नाम भी दे सकते हैं। महाभारत काल में अुर्जन भगवान इंद्र के ही मंत्र प्रसाद थे। देवताओं के राजा हैं इंद्र देव जिनकी कृपा से ही वर्षा होती है। इस नाम को बच्चों के लिए बहुत पसंद किया जाता है। कर्ण को पांडवों में सबसे ज्येष्ठ भी कहा जा सकता है। वो सूर्य देव के मंत्र प्रसाद थे और उन्होंने कौरवों की ओर से युद्ध किया था। कर्ण नाम का मतलब होता है कान। ये प्यारा-सा नाम आप अपने बेटे को दे सकते हैं। यदि आपके बेटे का नाम स अक्षर से निकला है तो आप उसके लिए समवर्ण नाम को चुन सकते हैं। समवर्ण राजा प्रजापित के पुत्र थे। यह नाम वास्तव में बहुत प्यारा और यूनिक है। इन नामों वाले बच्चे अपने जीवन में काफी सफल होते हैं।