गुवाहाटीः लियो क्लब ऑफ गौहाटी गर्ल्स ने फाटाशील में अग्नि पीड़ितों के लिए कपड़े दान अभियान का आयोजन किया। प्रभावित सभी लोगों के लिए करीब 1500 कपड़े बांटे। उनके लिए हरियाणा भवन के बाहर आहार सेवा भी आयोजित की। गौहाटी गर्ल्स की अध्यक्ष ख्याति जैन, सलाहकार नीता शाह, उपाध्यक्ष वर्षा जगती, सचिव आशिका सरावगी, सदस्य मेघा कुंडलिया, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रचिता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अंजन रॉय और अन्य लियो क्लब के सदस्य मौजूद थे।
लियो गर्ल्स ने अग्नि पीड़ितों के लिए राहत सामग्री प्रदान की
