ठंडा का मौसम आते ही सुस्ती छाने लगती है और दिनभर सोने का मन करता है। ऐसे में सर्दी में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जी हां, वैसे तो अधिकतर लोग यह समझते हैं कि ठंड में सब खाना चाहिए और इसी सोच की वजह से लोग जमकर खाते-पीते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। जी दरअसल सर्दी में भी कुछ चीजों का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

दूध : दूध में वो गुण पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखते हैं। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि सर्दी के मौसम में दूध का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी दरअसल, दूध की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से दूध के सेवन शरीर में कफ बन जाता है। 

ड्रिंक्स : कॉफी, चाय, हॉट चॉकलेट ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं लेकिन सर्दी के मौसम में फैट और कैफीन शरीर को डी- हाइड्रेट कर देता है और इस वजह से हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

रेड मीट : रेड मीट और अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि सर्दी के मौसम में ज्यादा प्रोटीन के सेवन से आपके गले में बलगम बन सकता है। 

ऑफ सीजन फ्रूट : कभी भी ऑफ सीजन फ्रूट्स ना खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रेश ना होने की वजह से ये फल सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। 

अल्कोहल : सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अल्कोहल पीते हैं, लेकिन इसका सेवन शरीर को काफी ज्यादा डी- हाइड्रेट कर देता है, जो आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है।