गुवाहाटी : महानगर के पत्थरमरी स्थित नारंगी आंचलिक महाविद्यालय में अध्यनरत करीब 2 हजार बच्चों के लिए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग की ओर से शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में आरओ ड्रिंकिंग वाटार मशीन स्थापित की गई। इस मशीन को लगाने में आर्थिक अनुदान हीरालाल पोद्दार परिवार की ओर से लायंस सदस्य अजय-कंचन पोद्दार व लायंस उमंग की ओर से दिया गया। आरओ मशीन का उद्घाटन लायंस डिस्टि्रक्ट 322जी के जिलापाल बीएस राठो?, जिलापाल द्वितीय सीमा गोयनका तथा दानदाता अजय-कंचन पोद्दार द्वारा किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीता शर्मा, स्थानीय पार्षद श्रीमती राधा बोरा, पार्षद गोकुल गोस्वामी, लायंस जिले की प्रथम महिला लेखा राठौड़, क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी, सचिव कंचन पोद्दार, कोषाध्यक्ष कुसुम जैन के अलावा स्थानीय विशिष्ठ व्यक्ति कमल बोरा, पवित्र दास आदि मौजूद थे।
पोद्दार परिवार व लायंस उमंग ने लगाया आरओ प्लांट