मालीगांव : भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस मंगलवार, 6 दिसंबर, 2022 को पूसी रेल मुख्यालय परिसर स्थित डॉ भूपेन हजारिका सभा गृह में मनाया गया। पूसी रेल के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूसी रेल मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न संघों एवं यूनियनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। डॉ. बीआर अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून एवं न्याय मंत्री थे और उन्हें भारत के संविधान का मुख्य वास्तुकार माना जाता था। वह एक प्रख्यात भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक भी थे। साधारण परिवार में जन्मे भारतीय संविधान के रचयिता ने अनेक कठिनाइयों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की थीं। उनकी ख्याति देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी थी।