पूरी दुनिया अजीबो-गरीब चीजों से भरी हुई है। जिसके बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है ‘इलाहा दा क्यूइमादा’। इस आइलैंड को ‘नाग आइलैंड’ और ‘नागों का घर’ नाम से भी जाना जाता है। ये आइलैंड ब्राजील में है। जहां इंसानों के जाने पर पाबंदी लगी हुई है। इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर बैन लगाने के पीछे की कहानी यहां पर सांपों का होना है। क्योंकि इस आइलैंड पर दुनिया से सबसे खतरनाक और जहरीले सांप पाए जाते हैं। यही नहीं इस आइलैंड पर दुनिया में सबसे अधिक सांपों की संख्या भी मौजूद है। कहा जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाला कभी वापस जिंदा नहीं लौटता। यही वजह है कि ब्राजील सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस आइलैंड पर पाने जाने वाले कई सांप इतने जहरीले हैं कि डसते ही मौत हो जाती है। इनका जहर इतना खतरनाक होता है कि शरीर का रंग तक काला पड़ जाता है। इस आइलैंड पर ऐसी स्थिति पहले नहीं थी। हाल के कुछ सालों में इस आइलैंड में सांपों की संख्या बढ़ने लगी। 4,30,000 वर्ग मीटर में फैले इस आइलैंड पर 4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के खतरनाक सांप पाए जातें हैं। ये सांप हवा में उड़ते पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यह भी हकीकत है कि इस आइलैंड पर प्रवासी पक्षियों के बहुतायत में आने को पिट वाइपर सांपों की बढ़ती आबादी को जिम्मेदार माना जाता है। शायद दुनिया का ये अकेला स्थान है जहां पर इंसानों का नहीं सांपों का राज चलता है।