खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को डकार आती है। यह एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है। लेकिन यह डकार आपको तब परेशान करती है, जब खट्टी डकार आने लगे। खट्टी डकार आने से खाने का मन भी नहीं करता है। साथ ही शरीर में कई अन्य तरह की परेशानी जैसे- सीने में जलन, गले में चुभन जैसी समस्या होती है। इस परेशानी का के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- पेट में इंफेक्शन, बदहजमी, धूम्रपान इत्यादि। खट्टी डकार आने पर मसालेदार चीजों को खाने से बेहतर है कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिससे परेशानी को कम किया जा सके।  अदरक : खट्टी डकार की परेशानी होने पर अदरक का सेवन करें। अदरक का सेवन करने से डकार आने की परेशानी कम की जा सकती है। यह एक नैचुरल ट्रीटमेंट है जो आपकी परेशानी को कम कर सकता है। 

पुदीना : खाने में पुदीना शामिल करने से खट्टी डकार की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह पेट में दर्द और सीने में जलन की समस्या को भी कर सकता है। अगर आप पेट को शांत करना चाहते हैं तो पुदीने की चाय का सेवन करें। इससे खट्टी डकार की परेशानी कम होगी।  दूध का करें सेवन : खट्टी डकार की समस्या को दूर करने के लिए दूध का सेवन करें। दूध का सेवन करने से शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल होता है। यह पेट के लिए काफी हेल्दी होता है। साथ ही दूध में मौजूद कैल्शियम एसिड को कंट्रोल करता है, जिससे खट्टी डकार की परेशानी कम हो सकती है। 

मुलेठी का सेवन :  मुलेठी पेट की कोशिकाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट के लिए एक सुरक्षात्मक परत की तरह कार्य करता है। मुलेठी को चबाने से खट्टी डकार की समस्या कंट्रोल की जा सकती है।  बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा पेट के पीएच को बढ़ाने में मदद कर सकता है। 1 कप गर्म पानी के साथ बेकिंग सोडा का सेवन करने से पेट की कई परेशानियां कम की जा सकती है। साथ ही यह खट्टी डकार को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।  खट्टी डकार की परेशानी को कम करने के लिए आप इन चीजों का नियमित रूप से सेवन करें। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ रही है तो इस स्थित में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।