गुवाहाटीः पूर्वोतर प्रदेशीय दिगम्बर जैन महिला संगठन ने दीपों का उत्सव वीर निवार्णोत्सव को कुछ नए अंदाज में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा बगड़ा के मंगलाचरण से हुआ। मंगलमय दीप को नीतू पहाड़िया ने प्रज्वलित किया। जैन समाज की महिला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। केंद्रीय अध्यक्षा फूलमाला पाटनी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम भी अपने अंदर ज्ञान का दीपक जलाएं और स्वयं जलकर दूसरों को प्रेम तथा सद्भावना का प्रकाश दें। कार्यक्रम की संयोजिका सोनू पाटनी, मंजू छाबड़ा, शिल्पा पाटनी ने सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। स्वागत नृत्य सोनू पाटनी और शिल्पा ने किया व फैशन का जलवा में संगीता रारा, सुधा काला, कुसुम अजमेरा, संगीता बड़जात्या ,(भरलुमुख) कुसुम गंगवाल, आशिका जैन ,रानू काला ,ज्योति ठोल्या, पायल पाटनी, प्रीति सेठी, अलका पाटनी,( सिद्धा प्वाइंट) ने भाग लिया। इस फैशन शो मे निर्णायक कंचन केजरीवाल ने अपना निर्णय देते हुए प्रथम संगीता रारा, द्वित्तीय रानू काला, तृतीय स्थान आशिका जैन को विजेता घोषित किया। समय बद्धता का पुरस्कार संगीता बड़जात्या (भरलुमुख )को मिला। दृष्टि छाबड़ा ने सारे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। दिवाली लकी ड्रॉ कुसुम अजमेरा को मिला। दिवाली टाइटल प्रतियोगिता का पुरस्कार संगीता रारा ने प्राप्त किया। एवरग्रीन पुरस्कार सुधा काला,एवं हेयर स्टाइल का खिताब नितु पहाड़िया, मुस्कराहट का पुरस्कार शारदा बगड़ा एवं मोस्ट ईनरजेटिक का शिल्पा पाटनी ने पुरस्कार जीता। रजिस्ट्रेशन कार्य में चंदा बड़जात्या एवं राज सेठी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा बड़जात्या,शशि बड़जात्या,इन्दु गंगवाल,मैना देवी काला,गीता पाण्डया, संगीता बड़जात्या छत्रीबाड़ी, रंजु पाण्डया,उषा बड़जात्या,डिम्पल बड़जात्या, संतोष छाबड़ा नुनमाटी,के अलावा काफी सदस्याओं ने सहयोग दिया।