गुवाहाटीः राजस्थान के सरदारशहर तहसील के प्रवासी राजस्थानियों की संस्था सरदार शहर परिषद गुवाहाटी ने माछखोवा स्थित आईटीए सेंटर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष चंदन मल सेठिया, उपाध्यक्ष सुशील सेठिया,स्वरुप बरड़िया, कोषाध्यक्ष भीकमचंद श्यामसुखा, सह मंत्री अशोक बोरड, प्रशांत बुच्चा ने दीप प्रज्वलित करके किया। चंदनमल सेठिया ने अपने स्वागत भाषण में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सह मंत्री प्रशांत बुच्चा ने परिषद के बारे में बताया। दिवाली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण परिषद की महिला सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृृतिक कार्यक्रम रहा। कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल प्रणाली द्वारा भाग्यशाली दान पत्र का निर्णय निकाला गया। कंप्यूटरीकृत कार्यों को राजेश जम्मड़ ने अंजाम दिया। जिनको तेरापंथ समाज के हेमंत सेठिया का सहयोग भी मिला। सांस्कृृतिक कार्यक्रम के मुख्य संयोजिका बबीता जम्मड़, प्रतिभा लुणीया, सह संयोजिका सरोज बरड़िया, रंजू बरड़िया, सुनीता सुराणा, मीनाक्षी बुच्चा, सुमिता बरड़िया ,सपना बुच्चा, पूजा सेठिया, रुचि चौहान, सुनीता दुग्गड़, पायल झाकल और भारती नाहटा में उल्लेखनीय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन समिता बरड़िया और पूजा सेठिया ने एक खास अंदाज में किया। कूपन की सारी व्यवस्था कोषाध्यक्ष भिकम चंद श्यामसुखा के साथ भाई विनीत नितिन चिंडालिया ने संभाल रखी थी। परिषद के मंत्री पवन जम्मड़ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
सरदार शहर परिषद के दीपावली मिलन समारोह में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान
