गुवाहाटी : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ का शुभारंभ शुुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू होगा। जिसे लेकर घाट की साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। ब्रह्मपुत्र नद के तट पर स्थित गुवाहाटी के सभी छठ घाटों पर  पूजा आयोजन समिति के सदस्यों के साथ ही घाट छेकनेवालों की सख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही  पूजा मनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।  वहीं इस बार ब्रह्मपुत्र का जल स्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते आयोजन समिति व घाट छेकनेवालों की चिंता बढ़ गई है। व्रतधारी भगवान सूर्यदेव से जल स्तर को कम करने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि अधिक घाट निकले और व्रतधारी अपने परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंच सके। वहीं इंनलैड वाटर ट्रांसपोर्ट (आईडब्ल्यूटी) के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार नेप्को प्रोजेक्ट की ओर से पानी छोड़ने के कारण ही ब्रह्मुत्र का जल स्तर बढ़ा है।  शुक्रवार को भी इसके बढ़ने के आसार हैं। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुत्र का पानी का डेंजर लेबर 49.68 मीटर है। वहीं बीते कल जल स्थर 45.07 मीटर  था, जिसमें आज करीब 1 फीट की और बढ़ोत्तरी देखी गई। मालूम हो कि आज पूवोत्तर हिंदुस्तानी युवक समाज, युवा भारतीय संघ सहित अन्य पूजा आयोजन कमेटियों के सदस्य घाटों का निरीक्षण करते दिखे गए। सभी का कहना है कि अगर समय रहते अधिकाधिक घाट नहीं निकला तो व्रतधारियों की परेशानी बढ़ेगी।