नई दिल्ली: चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्तूबर से हो रही है। दिल्ली हो या मुंबई या फिर दुनिया के किसी कोने कोई बिहार, झारखंड या फिर पूर्वांचल का कोई व्यक्ति रहता हो, इस महापर्व पर अपने घर जाने के लिए बेताब रहता है। इस समय बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल हैं और हवाई जहाज की टिकट के लिए भी मारामारी चल रही है। दिल्ली से पटना तक के लिए 27 अक्तूबर का किराया 12000 से करीब 19000 तक पहुंच गया है। मेकमॉयट्रिप डॉट कॉम पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक 27 अक्तूबर को दिल्ली से पटना तक का फ्लाइट टिकट सबसे महंगा गो फस्र्ट का है। यह एयर लाइन कंपनी दिल्ली से पटना तक एक व्यक्ति का किराया 18869 रुपए वसूल रही है। एयर इंडिया का किराया 16560 रुपए है।  एयर एशिया 16042 रुपए, इंडिगो 12569, स्पाइसजेट 12359 और विस्तारा एयर लाइंस 14460 रुपए वसूल रही है। इसी तरह दिल्ली से दरभंगा के लिए 27 अक्तूबर को सुबह 11.30 वाली फ्लाइट का किराया 12076 रुपए है तो 14.20 बजे वाली फ्लाइट का 13120 रुपए। सुबह 6.40 बजे और दोपहर 2.25 बजे उडऩे वाली इंडिगो की फ्लाइट का किराया 19101 रुपए है। एयर इंडिया ने 27 अक्तूबर की फ्लाइट के लिए 19102 और 19132 रुपए किराया रखा है। सामान्य दिनों में दिल्ली से दरभंगा का किराया 4550 से 7000 रुपए तक है।