दिवाली के अगले दिन, गोवर्धन पूजा (जिसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है) मनाई जाती है। परंपरा यही है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन भगवान की पूजा होती है। शास्त्रों के मुताबिक, कार्तिक माह में अमावस्या के दूसरे दिन प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया जाता है। गोवर्धन पूजा में अन्नकूट बनाना शामिल है और गोवर्धन की आकृृति बनाने के लिए गाय के गोबर का उपयोग किया जाता है। इस तरह गोवर्धन पूजा 25 अक्तूबर को होनी थी क्योंकि दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई गई। हालांकि हर तिथि दो दिन पडऩे की वजह से और 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगने की वजह से आज यानी 25 तारीख को गोवर्धन पूजा करना मुश्किल है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार सूर्य ग्रहण ग्रस्तात होगा, जिसके चलते उसकी शुद्धि अगले दिन सूर्योदय के बाद होगी। इस साल 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है और ग्रहण के समय सूतक लग जाता है, ऐसे में कोई पूजा नहीं की जाती है। इसलिए 26 अक्तूबर को ही पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पूजा इस साल मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022 को मनाई जाती। हालांकि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगा है, इसलिए इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं बल्कि बुधवार 26, अक्तूबर 2022 को होगी।
आखिर क्यों दीपावली के अगले दिन नहीं की गई गोवर्धन पूजा