पूजा-पाठ में अगरबत्ती का विशेष महत्व होता है। अगर पूजा में अगरबत्ती न हो, तो पूजा अधूरी मानी जाती है। माना जाता है कि देवी-देवताओं को प्रसन्न करने में खुशबू बहुत मायने रखता है। वैसे मार्केट में विभिन्न प्रकार की अगरबत्ती उपलब्ध है, लेकिन आप घर पर भी खुद से अगरबत्ती बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है, ज्यादा समय भी नहीं लगता है और सामग्री भी आसानी से मिल जाती है। आइए बताते हैं, घर पर अगरबत्ती बनाने का तरीका।
सूखे फूल : अक्सर आप सूखे फूलों को कूड़ा समझकर फेक देती हैं, लेकिन ये बहुत काम की चीज है। इसका इस्तेमाल कर आप घर पर अगरबत्ती बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप इन फूलों को बारीक तोड़ लें, और मिक्सी में पिसकर इसका पाउडर बना लें। अब आवश्कतानुसार, इसमें पानी मिला लें। ध्यान रखें कि ये पेस्ट पतला न हो। चाहें तो आप इस पेस्ट में कपूर भी मिला सकती हैं। अब पेस्ट से छोटा-छोटा सा रोल बनाकर स्टिक पर रख लें और इसे सूखा लें। आपका अगरबत्ती तैयार है।
चंदन : चंदन से अगरबती बनाने के लिए सबसे पहले आप चंदन की कतरन को मिक्सी में पिस कर पाउडर बना लें। या पूजा के लिए चंदन पाउडर बाजार से भी खरीद सकते हैं। अब चंदन पाउडर में पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे कोन बना लें। अब इसे अच्छी तरह सूखा लें। जब ये सूख जाए, तो आप इसकी खुशबू से अपने घर को महकाएं।
चारकोल पाउडर : अगरबत्ती बनाने के लिए आप चारकोल पाउडर में कपूर का पाउडर मिला लें। अब इसमें पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से छोटे-छोटे कोने बनाएं और धूप में सूखा लें। चाहें तो आप इसे स्टिक के उपर रोल भी कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि स्टिक्स पर पतला रोल बनाएं।