एजल : लुंगलेई स्थित असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम के सैहा जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों की तस्करी की विशेष सूचना के आधार पर असम राइफल्स की लुंगलेई बटालियन ने शुक्रवार को सैहा जिले के चापी गांव में तुईपांग पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि अभियान के दौरान टीम ने एक 0.22 राइफल, 30 राउंड गोला बारूद, एक हथगोला और एक केनबो बाइक बरामद की।
असम राइफल्स ने मिजोरम में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया