नई दिल्ली: त्योहारों में बढ़ी हुई डिमांड को देखते हुए खुदरा बाजारों में खाद्य तेल, दूध, दाल से लेकर सब्जियों की कीमतों में शहर-दर-शहर जमीन-आसमान का फर्क दिख रहा है। सरसों का तेल रामनाथपुरम में जहां 255 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है तो वहीं मध्यप्रदेश के मुरैना में मात्र 140 रुपए। आइजोल में प्याज 60 रुपए किलो पहुंच गया है तो अभी सागर में केवल 15 रुपए प्रति किलो के रेट से बिक रहा है। ये रेट उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं। वैसे बता दें अधिकतर जगहों पर सरसों तेल 160 से 170 रुपए लीटर है और प्याज 25 से 30 रुपए किलो। मूंगफली की तेल की बात करें तो सबसे महंगा 265 रुपए किलो बरनाला में तो सबसे सस्ता 151 रुपए वैशाली में। वनस्पति पैक सबसे महंगा कोहिमा, नमसाई, लुंगलेई में 220 रुपए किलो तो लातूर में सबसे सस्ता 94 रुपए का पैकेट था। अमृतसर में सोया तेल (पैक) की कीमत बुधवार को 220 रुपए प्रति किलो थी तो सबसे सस्ता 122 रुपए शिव मोगा में। सूरजमुखी का तेल सिवान में सबसे महंगा 248 रुपए था तो सबसे सस्ता 140 रुपए मुरैना में।
सरसों का तेल कहीं 255 रुपए तो कहीं बिक रहा 140 रुपए प्रति किलो के भाव