हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि रात को दूध पीने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जी हां और सर्दियों का मौसम हो तो मां दूध में हल्दी डाल देती है, तो कभी दूध के साथ गुड़ खिलाती है ताकि बॉडी अंदर से स्ट्रांग बन सके। हालांकि खांसी, जुकाम की समस्या हो तो मां तुलसी के पत्तों को दूध में उबालकर पिलाती है, ताकि इम्यूनिटी स्ट्रांग हो। अब आज हम आपको दूध के साथ गुड़ और तुलसी मिलाकर पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दूध के साथ गुड़ और तुलसी मिलाकर पीने से न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है बल्कि ए स्किन को ग्लोइंग बनाने का भी काम करती है।

सिरदर्द से राहत : तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन पाया जाता है। इसके अलावा तुलसी के पत्तों को जब दूध और गुड़ के साथ उबाला जाता है, तो इसमें कैल्शियम के अलावा कई सारे पोषक तत्व आ जाते है, जो सिरदर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

हार्ट मजबूत : रात को तुलसी, गुड़ और दूध पीना हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। जी हां और गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस होता है। इसके अलावा तुलसी विटामिन सी, कैल्शियम का अच्छा सोर्स है ये सभी चीजें हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होती है।

सांस के रोग : जिन लोगों को सास से संबंधी कोई बीमारी है तो वह भी इस दूध का सेवन करें। 

तनाव और डिप्रेशन : तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले तुलसी, गुड़ और दूध पीने की सलाह दी जाती है। 

कोल्ड की समस्या दूर होगी : जब आपको खांसी या जुकाम हो तब आप तुलसी ले सकते हैं, हालांकि अगर गर्म दूध में तुलसी मिलाकर उसका सेवन करेंगे तो आपका कोल्ड जल्द ही गायब हो जाएगा।