गुवाहाटीः भारतीय डाक विभाग, गुवाहाटी शाखा की ओर से चौथी राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी आज संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में असम के लगभग 70 अनुभवी और नवोदित डाक टिकट संग्रहकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही क्वीज, स्टैप डिजाईन, पत्र लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कैटेगरी में शामिल 62 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें चैंपियनशिप कैटेगरी में इंडियन रिफ्यूजी रिलीफ टेक्स नामक प्रदर्शनी में भारतीय डाक टिकट के रिसर्च तथा संग्रह के लिए बिनोद कुमार जैन को र्चंपियनशिप प्लस एसपीआई से सम्मानित किया। साथ ही इनवाईटी क्लास में असम पोस्टल हिस्ट्री 1807-1947 के लिए तथा सिंगल फ्रेम प्रदर्शनी में भी श्री जैन को सम्मानित किया गया। उन्हें गोल्ड मेडल, ट्राफी, मोमेंटो, शिल्ड आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। रानी घोष,भवानी जैन, विशाल सांगानेरिया, डॉ. विनय कुमार शर्मा, संस्कृृति ठाकुर, रश्मि सांगानेरिया, अभिषेक जैन, विश्वनाथ मिश्रा,अजित कुमार राउत,नितू कुमारी,कुमार विश्वास, रंजीत कुमार झा, डीपी नायक,काशीनाथ साहू आदि भी सम्मानित हुए।
चौथी राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी संपन्न विनोद कुमार जैन सहित कई हुए सम्मानित