ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना गया है पुष्य नक्षत्र सुख समृद्धि प्रदान करने वाला एवं लाभकारी नक्षत्र है, पुष्य का मतलब पोषण करने वाला, अर्थात नए कार्य की शुरुआत एवं खरीददारी के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त है। 18 अक्तूबर मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र का समय भारत के उत्तरी, दक्षिणी एवं पूर्वी भागों में सुबह  4.49 बजे से 19 अक्तूबर सुबह 6 .19 बजे तक है ।  दीपावली के दौरान पुष्य नक्षत्र में बही खाता बदलने सोना चांदी बर्तन नए आभूषण नवीन वस्त्र वाहन फर्नीचर इत्यादि खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।  ज्योतिर्विद विकाश तिवाड़ी ने बताया शुभ योग एवं ग्रह नक्षत्रों के संयोग से खरीददारी एवम मंगलकारी धार्मिक पूजा अनुष्ठान के लिए पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ फल प्रदान करने वाला होता है।  

ग्रहों की स्थिति : 18 अक्तूबर को पुष्य नक्षत्र में शुक्र और सूर्य दोनों मिलकर तुला राशि में विराजमान रहेंगे इससे  कन्या, धनु , मकर राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक स्थिति बनेगी।  

प्रोपर्टी वाहन खरीदने के लिए विशेष दिन : जब भी पुष्य नक्षत्र मंगलवार के दिन होता ह तो नई प्रोपर्टी वाहन खरीदने के लिए विशेष फलदायक शुभ मुहूर्त होता है क्योंकि ज्योतिषशास्त्र अनुसार भूमि, और वाहन पर मंगल ग्रह का विशेष आधिपत्य होता हैं। 

गुवाहाटी

मो. : 9529781915