नगालैंडः नगालैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां हाई कोर्ट की उस बिल्डिंग के नाम से 70 करोड़ रुपए बैंक से निकाले गए हैं जो है ही नहीं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो से पूछताछ की है। नगालैंड के कोहिमा में हाई कोर्ट की बिल्डिंग के नाम पर 70 करोड़ रुपए बैंक से निकाले गए हैं, लेकिन कोहिमा में हाई कोर्ट की बिल्डिंग ही नहीं है। इसी सिलसिले में ईडी ने हाल ही में नेफियू रियो से पूछताछ की है। बिल्डिंग की नींव 2007 में रखी गई थी और अबतक राज्य सरकार की ओर से 70 करोड़ रुपए इसके लिए निकाले जा चुके हैं।
हाई कोर्ट की बिल्डिंग के नाम पर निकाले करोड़ों, जो है ही नहीं