गुवाहाटीः भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 33वीं वाहिनी में 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक, वाहिनी मुख्यालय एवं तैनाती स्थल पर आजादी की 75वीं वर्षगॉठ के अवसर पर फिटनेस रहे बेमिसाल थीम पर आधारित फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0’ का अयोजन किया जा रहा है। जिसमे बृहस्पतिवार को वाहिनी मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मनीष कुमार, सेनानी 33वीं वाहिनी, ने सभी पदाधिकारियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मिशन हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।